संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2011 को ‘ अंतर्राष्ट्रीय रसायन शास्त्र वर्ष ’ घोषित किया है। ऐसा मैरी क्यूरी (1867-1934) को रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार से नवाजे जाने के 100 वर्ष पूरे होने के सम्मान में किया गया है। मैरी क्यूरी ने पोलोनियम नाम के एक नए रेडियोधर्मी तत्व की खोज की थी। रेडियोधर्मी किरणों के बहुत ज्यादा संपर्क में आने की वजह से वह अक्सर बीमार रहती थीं और 61 वर्ष की आयु में ल्यूकीमिया से उनका निधन हो गया था। यह वर्ष उन महान ...